भिण्ड। बदलते दौर में शहर की महिलाएं काफी आधुनिक जीवन यापन कर रही हैं। वही गांव में आज भी महिलाएं पुराने तौर-तरीकों को छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मासिक धर्म के समय कपड़े का उपयोग करती हैं जोकि स्वास्थ्य के प्रति काफी खतरनाक है वही गंदा कपड़ा प्रयोग करने से कई महिलाएं बीमारियों से ग्रसित हो रही है।और गंदा कपड़ा उपयोग करने की वजह से कई महिलाओं के अंदर ही अंदर बीमारियों ने घर कर लिया है।लेकिन कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा एवं विज्ञापनों के जरिए काफी समय से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शक्ति संगठन महादेव सेवा समर्पण की वर्षा चौधरी अपने सहयोगीयों के साथ मिलकर कई महीनों से गांव-गांव जाकर महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक कर रही हैं।और गंदा कपड़ा उपयोग करने की बजाय कंपनी द्वारा सत्यापित सेनेटरी पैड का वितरण कर रही हैं। वही वर्षा चौधरी ने गुरुवार को कुम्हरौओ, रेमजा का पुरा आदि में करीब 40 से 50 महिलाओं को जागरूक कर सेनेटरी पैड वितरण किए।
बता दें कि कंपनी द्वारा सत्यापित सेनेटरी पैड 20 से 30 रुपए कीमत के आते हैं। लेकिन पैसे बचाने के लिए महिलाओं के द्वारा गंदा कपड़ा उपयोग किया जाता है।जिससे महिलाओं के युटेरस में परेशानी आने लगती है।और लिकोरिया जैसी बीमारी हो जाती है। वही वर्षा चौधरी ने महिलाओं के बीच जाकर ना सिर्फ सेनेटरी पैड फ्री वितरण किए बल्कि उनका उपयोग करना एवं नष्ट करना भी बताया।इस पहल में उनके साथ शिवम अग्रवाल,नेहा शर्मा,सीमा महेश्वर आदि मौजूद रहे।