चंबल आचरण
ग्वालियर / गिर्राज रजक
तीन दिन पहले एक घंटे में ताबड़तोड़ लूट की दो वारदात करने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस को 70 के लगभग CCTV कैमरे खंगालने पड़े। दोनों लुटेरों ने हाल ही में 3 वारदात करना कुबूल कर लिया है। वह पेशेवर लुटेरे हैं और नशे के आदि हैं, किसी को कोई को शक नहीं हो इसलिए सामान्य समय में वह ऑटो चलाते हैं। पर जैसे ही गांजा का नशा उतरता और रुपए कम पड़ते थे तो वह बाइक उठाकर सड़कों पर लूट करने निकल जाते थे। दोनों की उम्र 25 साल से कम है। जब पुलिस ने इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह नशे में थे, लेकिन उन्होंने झांसी रोड क्षेत्र की दो और विश्वविद्यालय इलाके की 1 लूट की वारदात कुबूल की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
