ग्वालियर। ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए छतरपुर जिले से आया कैदी अस्पताल से फरार हो गया है। कैदी छतरपुर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कैदी पिछले 3 वर्ष से जेल में था, वर्ष 2018 किसी मामले के अंतर्गत कैदी को जेल हुई थी। कैदी के फरार होने की शिकायत सबसे पहले कंपू थाना पुलिस ने दर्ज की। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब कैदी की तलाश कर रही है।
