Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर से गुजरात जा रही बस राजस्थान में पलटी, तीन की मौत

ग्वालियर। ग्वालियर से गुजरात जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस राजस्थान के डूंगरपुर (राजस्थान) में पलट गई। घटना नेशनल हाईवे 48 पर लेहणा घाटी में हुई। भारी बारिश के बीच बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरते-गिरते बची। हादसे में 1 बच्ची समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 से ज्यादा यात्री घायल हैं। डूंगरपुर पुलिस के मुताबिक, मृतकों में कल्याण सिंह निवासी भिंड और एक बच्ची निधि (6) की पहचान हुई है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं हादसे में घायल होने वाले लोगों की पहचान हिना खान निवासी ग्वालियर, गुलिशा खान, निसार निवासी ग्वालियर, निराली, गल्लु सिंह निवासी भिंड, मनीषा, दंशिका सिंह निवासी छोटा रायपुर, सावित्री निवासी ग्वालियर, अमित सोनी निवासी भिंड, गिरजा सिंह निवासी धनोली, संजीव कुशवाह निवासी भिंड, मोहित कुशवाह निवासी भिंड के रूप में हुई है। सभी घायलों का बिछीवाड़ा और डूंगरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *