वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो
कैलारस 29 जून। चंबल शताब्दी संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया। अलौफी शंकर पहाड़ियों पर हर रविबार की तरह ही पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों ने पूरे उत्साह और मेहनत के साथ भाग लिया।

इस मौके पर जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री विवेक शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वयं पौधारोपण कर अभियान को प्रोत्साहित किया। श्री शर्मा ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन भी बेहतर होगा उन्होंने संगठन के सदस्यों को पर्यावरण के जरुरी कार्यों मे हर संभव मदद करने की बात कही

चंबल शताब्दी संगठन का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। यह वट पौधे कल बड़े होकर छांव देंगे फल फूल देंगे संगठन निरंतर पर्यावरण की सेवा में समर्पित है इस अवसर पर संतोष कुमार शर्मा (शाखा प्रबंधक), सुरेंद्र धाकड़, पुष्पेंद्र प्रताप सिकरवार, भगवती उपाध्याय, के सी बंसल, सौरभ मुदगल,दुर्गेश गोयल,पंकज शर्मा,रणवीर प्रजापति, नितेश परिहार, सचिन प्रजापति,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे संगठन के लोग पौधारोपण अभियान समय-समय पर चलाकर जनजागृति फैला रहे है।


