ग्वालियर 03 जुलाई 22।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में मतदान के बाद मतगणना, उपरांत दिनांक 26 जून को सुबह सामग्री जमा कर मुख्यालय वापिस जाते समय 26 जून को सुबह सडक दुर्घटना में श्री प्रेमनारायण जाटव प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विधालय ओंढे का पुरा निवासी ग्राम ओंढे का पुरा,पंचायत चक मेहरोली विकास खण्ड मुरार ग्वालियर का मुख्यालय पहुचने से पूर्व ही दुखद निधन हो गया था इसलिए आज दिनांक 03 जुलाई को शहीद शिक्षक प्रेमनारायण जाटव की आत्मा की शांति हेतु अजाक विकास संघ ग्वालियर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाटव के आव्हान पर सभी शिक्षक तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों तथा शिक्षकों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डाँ.अम्बेडकर पार्क फूलवाग ग्वालियर मे किया गया ।उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सर्वप्रथम श्री प्रेमनारायण जाटव जी के छायचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा सभी ने शहीद शिक्षक के परिवार की तन,मन,धन से मदद करने की बात कही और अन्य समाज सेवी तथा कर्मचारियों से भी मदद करने की अपील की है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से शांति प्रकाश राजौरिया,राकेश नायक ,राजीव पाठक,महेश दत्त पवैया,लक्ष्मण सिंह ,अरविंद दीक्षित,हिम्मत सिंह यादव,राजेंद्र पक्षबार, राम अवतार राजौरिया,निरंजन सिंह गुर्जर,दीपक शर्मा, विवेक चौरसिया, विनोद दोहरे, रमन अम्ब,मनोज पाण्डेय सुशील कुमार गोयल,राजवीर सिंह, एड.राजेश विछौलिया,रजनी वर्मा, पुष्पा पिप्पल,जीतेंद्र कांसोटिया,हरीश दोहरे लहार,मनोज कुमार सिंह, डाँ. महेंद्र मंगल,जसबंत सिंह ,सोवरनशाक्य,सुरेश जालोन रमेश सोलंकी, देवेंद्र सिंह ,विजेंद्र उचारिया,उदयभान सिंह, वीरेंद्र सीताराम जैतवार,दशरथ सिंह गोयल,मुन्नी लाल जी,उदय प्रकाश,मूर्ति राम बाथम बलवंत सिंह मिलन,संतोष राजौरिया डाँ आशोक पिप्पल,शैलेन्द्र भटेले,श्याम सुंदर यादव,सूरज सिंह
एल.एन.बनौरिया,सरयू प्रसाद, वकील सिंह कुशवाह, बंटी जाटव ,मनीष राज एवं सैकड़ों कर्मचारी एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।
