युवक की संदिग्ध मौत बनी दतिया शहर सहित जिले में चर्चा का विषय
दतिया 15 जून। दतिया थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा पकड़े गए युवक की हूई संदिग्ध मौत, दतिया शहर सहित पूरे जिले में एक चर्चा का विषय बन गया है। संदिग्ध चोर की मौत के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं छिड़ गई। इस बीच कुछ लोगों के द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि युवक की मौत पुलिस कस्टडी में हुई।

मामले को तूल पकड़ते हुए देखा वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा गया तो घटना को लेकर कोतवाली थाना पुलिस का कहना था की संदिग्ध चोर युवक की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।आपको बता दें कि वाटिका से वाहन चोरी के मामले में दतिया कोतवाली पुलिस के द्वारा युवक निखिल अहिरवार संदिग्ध आरोपित रंजीत रजक पुत्र बनमाली निवासी भरतगढ़ दतिया को पकड़कर कोतवाली लाया था। आरोपी नशे की हालत में था। आरोपी ने काफी शराब पी रखी थी जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ने लगी जिस पर कोतवाली पुलिस तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया लेकिन युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में भी शराब का सेवन किए जाने की बात समाने आई है।

संदिग्ध चोरी के आरोपी की मौत पर लोगों में हो रही चर्चाएं:
संदिग्ध चोरी के आरोपी की मौत, दतिया शहर सहित पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है कोई कह रहा है कि युवक की मौत पुलिस कस्टडी में हुई है। क्योंकि दतिया कोतवाली पुलिस अपनी करनी को छुपाने के लिए यह कहानी गढ़ रही है। यदि वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हैं तो सारा मामला सामने आ जाएगा। थाने में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज एवं हॉस्पिटल के सारे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच होना चाहिए
इनका कहना:-
युवक की संदिग्ध मौत के मामले में हमारे द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा जी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक की मौत शराब का अधिक सेवन करने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

