भिण्ड। विगत दिनों पहले जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं सरपंच के चुनाव संपन्न हुए थे तब से लेकर अभी तक सभी प्रत्याशियों की सांसे थमी हुई थी प्रत्येक प्रत्याशी अपने अपने स्तर पर आंकड़ों के हिसाब से अपनी अपनी जीत की खबर सुनने के लिए बेचैन था आखिरकार सोमवार को मतगणना के पश्चात कई प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे वही कई प्रत्याशी मायूस हो गए इसी बीच पिथनपुरा पंचायत से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ी कुमारी चेतना रजक ने प्रथम बार में ही क्षेत्र के लोगों में ऐसी जगह बनाई की नतीजा एक ऐतिहासिक जीत हासिल हुई बता दें कि कुमारी चेतना रजक विगत काफी समय से अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी वही क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिला रही थी कि अगर क्षेत्र के लोगों के द्वारा उन्हें चुना जाता है तो वह क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे वह जन-जन की आवाज को ऊपर तक ले जाने का प्रयास करेंगी। उनकी जीत पर सभी समर्थकों ने मिठाईयां बांटकर एवं पटाखे चलाकर खुशियां जाहिर की वही कुं.चेतना रजक ने कहा कि उनकी इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ग्वालियर जिला अध्यक्ष ओमवीर सिकरवार वही भिंड जिला अध्यक्ष रवि वर्मा का विशेष योगदान रहा जिनकी प्रयास से आज यह सफलता मेरे हाथ लगी है। इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब तक मेरे शरीर में स्वास है तब तक मैं आपकी आवाज बनकर आप की लड़ाई लड़ने का काम करूंगी
