Sat. Sep 5th, 2026

जल भराव , नपाकी अवैध वसूली, पीड़ित दुकानदारों को मुआवजे की मांग को लेकर सबलगढ़ मुकम्मल बंद रहा

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़ 15 जुलाई। गत एक सप्ताह से पूरा सबलगढ़ शहर और आसपास के गांव जलभराव के चलते, जलमग्न हो गए हैं। दुकानदारी बंद है, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, मजदूर कर्मचारी काम पर नहीं जा पा रहे हैं, हालत इतनी बदतर है कि लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं, पीने के लिए स्वच्छ पानी भी मुहैया नहीं हो रहा है। इसके लिए स्थानीय नगर पालिका प्रशासन और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। इसके अलावा इस बीच में हाथ ठेला व्यवसाईयों और दुकानदारों से नगर पालिका ने अस्थाई दखल वसूली का ठेका देकर अवैध वसूली शुरू करा दी जो लगातार जारी है। दुकानदार शिकायत कर रहे हैं। नगर पालिका कोई सुनवाई नहीं कर रही है। स्थिति इतनी खराब है की नाले नालियां बंद है, गलियां चौक है, जनता बदहाल और परेशान है। इसके विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पार्टी, हाथ ठेला यूनियन ने संयुक्त रूप से आंदोलन का आगाज किया। सबसे पहले ज्ञापन दिया गया। कार्रवाई नहीं होने पर सबलगढ़ बंद का आह्वान किया गया। जो सुबह से ही मुकम्मल बंद रहा, दुकान, प्रतिष्ठान ,हाथ ठेला, सब्जी मंडी अन्य सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे।

सुबह से ही व्यापारी और ठेला यूनियन के जत्थे माकपा और कांग्रेस के जत्थे बाजार में घूमते रहे। जिसने मुकम्मल बंद को कामयाब बनाया। बंद की कार्यवाही वर्षों बाद ऐतिहासिक रूप से सफल रही है। इस दौरान राम मंदिर तिराहे पर , संतर एक, सब्जी मंडी और अन्य स्थानों पर हुई सभाओं को नेता गणों ने संबोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष माकपा नेता अशोक तिवारी ने कहा कि सबलगढ़ में तीन इंजन की सरकार है, लेकिन तीनों इंजन सबलगढ़ नगर को संचालित करने में असफल रहे हैं। बल्कि जनता में टक्कर देकर जनता को तबाह करने पर आमादा है। इस मौके पर पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने कहा कि सबलगढ़ की जल निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित होनी चाहिए। माकपा के जिला सचिव पूर्व नपाध्यक्ष मुरारी लाल धाकड़ एडवोकेट ने कहा कि नगर पालिका जनता को अस्थाई दखल ठेके के नाम पर लूट रही है, जनता जल भराव से पीड़ित परेशान है,उनको हुई क्षति का मुआवजा देना चाहिए और ठेका निरस्ती की कार्यवाही की जाए।

उसके अलावा इस कार्यवाही का नेतृत्व सर्वश्री राजेंद्र सिंह जादौन, कमल रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीपति प्रजापति पार्षद नपा सबलगढ़, शशि कैमोर, नर्मदा पचौरी, माकपा के नगर सहायक सचिव इसराइल खान, फरीद खान, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, कोकसिंह, अली बहादुर ,पातीराम जाटव आदि नेतागणों ने नारेबाजी की और आंदोलन का नेतृत्व किया। बंद के पश्चात जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जल भराव की समस्या का समाधान करने ,वसूली ठेका निरस्त करने, जल भराव से हुई क्षति के लिए मुआवजा देने, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने की मांग आंदोलनकारियों द्वारा की गई। प्रशासन ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। आंदोलनकारी ने 18 जुलाई तक कार्रवाई नहीं होने की दशा में आगे जन पंचायत कर आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया है

यह भी पढ़ें:-

👉क्या सेवड़ा अनुभाग का अतरैटा थाना चल रहा है प्राइवेट व्यक्तियों के भरोसे ? संदिग्ध युवक की कमर में लगा वायरस सेट थाना प्रभारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *