Sat. Sep 5th, 2026

जापान के प्रधानमंत्री पर फैंका बम,

टोक्यो  –  जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक घातक बम फैंकर मारने की कोशिश की गई। जापान के पीएम एक बंदरगाह के दौरे पर थे, उसी दौरान हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार फुमियो किशिदा पश्चिमी जापान के बंदरगाह का दौरा करने पहुंचे थे।

वाकायामा में जब वह दौरे पर थे, तब एक तेज धमाका हुआ। हालां‎कि उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। वह अपना भाषण शुरू करते उससे पहले ही यह हमला हुआ। सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया है। एक गैस या पाइप बम उनकी ओर फेंका गया था। घटनास्थल पर चश्मदीदों के मुताबिक हमले के दौरान एक तेज आवाज सुनाई दी।

यह बताया गया कि घटना के बाद किशिदा को तुरंत कवर कर लिया गया। हमले के बाद एक अधिकारी एक व्यक्ति को रोक रहे थे और ले जा रहे थे। जबकि आसपास के क्षेत्र से लोगों को हटाया जा रहा था। मी‎डिया में आ रही खबरों के अनुसार किशिदा पश्चिमी जापानी शहर में एक मछली पकड़ने वाले बंदरगाह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उन्हें भाषण भी देना था। हमले के बाद सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने मी‎‎डिया को बताया कि पीएम के सामने पाइप जैसी दिखने वाली एक चीज फेंकी गई थी।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी कहा कि उसने एक पाइप जमीन पर पड़ा हुआ देखा, जो चांदी की तरह चमक रहा था। जापान के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक पीएम किशिदा सुरक्षित हैं। मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए संदिग्ध को पूछताछ के लिए वाकायामा पश्चिम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि वह अभी संदिग्ध से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर सकते, जबतक पूरी तरह से सबूत नहीं जुटा ‎लिए जाते कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *