Sat. Sep 5th, 2026

जिला प्रशासन की सह पर अबैध उत्खनन से प्रतिदिन दो करोड़ की हो रही राजस्व चोरी- डॉ गोविंद सिंह

जिला प्रशासन की सह पर अबैध उत्खनन से प्रतिदिन दो करोड़ की हो रही राजस्व चोरी- डॉ गोविंद सिंह

भाजपा विकास व धर्म के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमरहा कर कर रही हैं- चौधरी राकेश सिंह

कांग्रेस अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जंगी प्रदर्शन कर, करेगी कलेक्ट्रेट घेराव- मान सिंह कुशवाह
                            चंबल आचरण
                    भिंड ब्यूरो/ रमेश सिंह कुशवाह
भिंड।-कांग्रेस प्रदेश नेतत्व के आवाहन पर, भिंड जिले में भजापा सरकार के तानाशाह रवैये को एव क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेठी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें मुख्य अथिति के रूप पूर्व मंत्री लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह उपस्थित रहे एव उनके साथ पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह,गोहद विधायक मेवाराम जाटव,जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिन्डोलिया,देवाशीष जरारिया,आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का नेतत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच का संचालन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कहा भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाये गए पेट्रोल डीजल के दामों से किसान के खेती बॉडी की लागत में प्रति बीघा 730 रुपये की बृद्धि हुई,और साल में 7300 रु की और भाजपा सरकार किसान को अनुदान राशि 6000 रुपये दे रही है और ले 7300 रु रही हैं इस तरह महँगाई बढ़ा कर भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।तथा उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा जिले में अबैध रेत-गिट्टी के उत्खनन से जिले को दो करोड़ रुपये की राजस्व की प्रति दिन छति पहुच रही है यह सब जिला प्रशासन की सह पर हो रहा है।अगर इसमे सुधार नही हुआ तो अक्टूबर में दूसरे सप्ताह में कांग्रेस पार्टी रोड पर उतर कर जिला कलेक्टर का घेराव करेगी जिसमे शीर्ष नेतत्व की आने की सम्भावना व्यक्त की।इसीक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने कहा भाजपा विकास व धर्म के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमरहा कर रही है चंबल एक्सप्रेस वे से लेकर किसानो को अनुदान के नाम पर गुमरहा कर रही है।अंत क्रम में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा जिले का प्रशासन हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओ की शिकायतों को अनदेखा करने का काम कर रहा है तथा भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है जिला कांग्रेस कमेठी,वरिष्ठ नेतत्व के मार्गदर्शन से अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में जिला कलेक्टर का घेराव करेगी ,जिसमे आप सभी लोग सहियोग कर,जिला प्रशासन को कांग्रेस की ताकत दिखाने का काम करे,आपकी एकता ही हमारी ताकत है। श्री कुशवाह के वक्तव्य समाप्त होते ही,धरना स्थल पर डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले पहुचे जहाँ उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुशवाह द्वारा विभिन्न समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया। इस मौके पर खिजर मोहम्मद कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्री राम बघेल, अरविंद अरेले, रणजीत गुर्जर, ब्रजकिशोर कल्लू शर्मा,पिकी भदौरिया,राधेश्याम शर्मा,विनोद पंडित,राहुल कुशवाह,कुलदीप गुर्जर पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,अवध किशोर सिंह गुर्जर, पिंकू चाड़िया, उदय परिहार, अजय माहोर, रमजान खान, कैलाश माहोर, दीपक, बंटी शर्मा, सूरज शर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सुभाष राठोर, किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आशीष गुर्जर ,युवा कांग्रेस भिंड के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार देश लहरा, स्वदेश गुर्जर, अवधेश प्रजापति, रत्नचन्द्र जैन,अशोक जैन, रोकी तोमर, समीर भदौरिया, राजेन्द्र परिहार रामलखन कुशवाह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *