जबलपुर – भंवरताल गार्डन स्थित कल्चरल थियेटर में नगर निगम के अमले को नगरीय क्षेत्र के हर पात्र व्यक्तियो को लाभांवित करने के लिये डोर-टू-डोर सर्वे करने के लिये प्रशिक्षित किया। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा व नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के दौरान सभी को सर्वे प्रपत्र व चेक लिस्ट देकर कहा गया कि विकास यात्रा के दौरान हर वार्ड में घर-घर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करें। यदि कोई शासन की योजनाओं से वंचित रह गये हैं तो उन्हें लाभांवित करने के लिये सर्वे पत्र में नाम दर्ज करें, आवेदन लें और पोर्टल पर एंट्री करें।
इस दौरान कहा गया कि फौती व अविवादित नामंतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन, धारणाधिकार, शहरी पथ विक्रेता, पीएम स्वनिधि योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन, कल्याणी पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कन्या अभिभावक पेंशन, ६ वर्ष से अधिक आयु के बहु विकलांग बौद्धिक दिव्यांग के लिये आर्थिक सहायता, कल्याणी विवाह सहायता, दिव्यांग छात्रवृत्ति, नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन, नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन जीवन निर्वाह भत्ता, नि:शुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण, आयुष्मान कार्ड, जननी व प्रसूति सहायता योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, भवन संनिर्माण श्रमिकों का पंजीयन, संबल में अनुग्रह सहायता, पात्रता पर्ची व मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति आदि योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा प्रसूति सहायता व लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ आशा कार्यकर्ता के द्वारा सुनिश्चित करें।
