वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 19 जून। दिनांक 17/06/2025 को फरियादी दर्शनलाल धाकड के छोटे लडके रिन्कू धाकड के साथ घरेलू बंटवारे को लेकर बडे लडके नीरज धाकड द्वारा हत्या के प्रयास की घटना कारित की गई थी जिसका आरोपी नीरज पुत्र दर्शनलाल धाकड उम्र 35 साल निवासी हटीपुरा थाना कैलारस जिला मुरैना घटना दिनांक से फरार चल रहा था । उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री समीर सौरभ जिला मुरैना एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के पाल में श्रीमान एसडीओपी महोदय कैलारस श्री रवि सोनेर के मार्ग दर्शन में निरी वीरेश सिंह कुशवाहा थाना प्रभारी कैलारस द्वारा थाना पर टीम गठित की गई कल दिनांक 18.06.25 को विश्वनीय मुखविर से सूचना पर से हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नीरज पुत्र दर्शनलाल धाकड उम्र 35 साल निवासी हटीपुरा थाना कैलारस जिला मुरैना को गिरफ्तार किया गया । आरोपी नीरज धाकड निवासी हटीपुरा कैलारस जिला मुरैना से पूछताछ कर अपराध सदर में उपयोग किये गये 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउंड जप्त किया गया।
👉बिजली की समस्याओं को लेकर चौथे दिन भी धरने पर बैठे रहे किसान
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 17.06.25 को फरियादी दर्शनलाल धाकड ने रिपोर्ट की थी कि ग्राम हटीपुरा छोटे लडके रिन्कू धाकड के साथ घरेलू बंटवारे को लेकर बडे लडके नीरज धाकड द्वारा हत्या के प्रयास की घटना कारित की गई थी । जिस पर से थाना कैलारस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 254/25 धारा 109,115(2),296 बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया ।
सराहनीय योगदान –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी वीरेश कुशवाह, उनि हिमांशु यादव,उनि संतोष बाबू गौतम , प्रआर 889 दातार सिंह , प्रआर 213 पंचम सिंह ,आर 893 विकाश शर्मा , आर 520 ब्रजराज सिंह,आर 745 रोहित घनघोरिया ,आर 346 अरमान शाह ,आर 337 सुरेन्द्र सिंह कुशवाह ,आर. 914 रवि यादव,आर 397 विष्णु जाट ,आर 705 शिवकुमार जाट ,आर 486 विष्णु शर्मा,आर 852 राकेश सिंह कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही ।

