जिला अध्यक्ष डॉ. रघुवीर कुशवाह ने मुख्यमंत्री से नुकसान हुई फसलों का मुआवजा देने का किया आग्रह
रेखा कुशवाह/दतिया
दतिया 30 अक्टूबर। अंचल में हो रही वे मौसम बरसात ने किसानों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। फसलों के बर्बाद होने से किसानों के घरों में मातम सा पसर गया है, कई किसान तो ऐसे भी है जिनकी फसल बर्बाद होने पर उनके अंदर गलत ख्याल आने लगे हैं। लेकिन इस समय किसान भाइयों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश की मोहन सरकार हर प्रकार से किसानों का साथ देने के लिए तैयार है। सरकार के द्वारा फसलों का स्थानीय प्रशासन के द्वारा निरीक्षण करना चालू कर दिया गया है सरकार के द्वारा पूरे नुकसान की भरपाई की जाएगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भी फसलों का भारी नुकसान हुआ है जिसको देखते हुए दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रघुवीर कुशवाहा के द्वारा अपने संज्ञान में लेते हुए तुरंत किसानों के बीच पहुंचकर उनकी फसलों का निरीक्षण कर प्रदेश के मुखिया मोहन सिंह यादव को पत्र लिखकर अवगत कराया एवं जल्द से जल्द नुकसान हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए आग्रह किया गया। तो वही दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रघुवीर कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी के निर्देशानुसार बेमौसम वर्षा से हुए धान की फसलों के नुकसान का निरीक्षण किया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं कलेक्टर महोदय दतिया को शीघ्र ही खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करने हेतु दतिया एसडीएम को ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, जिला महामंत्री संघमित्रा अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष भज्जू राय, जनपद अध्यक्ष ब्रजेश यादव, भाजपा जिला मंत्री बल्ले रावत, जनपद उपाध्यक्ष प्रशांत दांगी,पूर्व जनपद अध्यक्ष सतीश यादव, मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी,मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव, मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल, मंडल महामंत्री मोंटी मिश्रा, गौरव दुवे, जीतू अहिरवार, रामसिंह मोगिया, कपिल अहिरवार रवि झां, एवं अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे

यह भी पढ़ें:-
👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता
👉भाजपा सरकार की मौत की सड़क-NH-719 ने फिर निगली 5 जिंदगियां


