Sat. Sep 5th, 2026

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 15 लोगों को मौत

नई दिल्ली 16 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 15 लोगों को मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम अचानक ही प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी।

👉बरहा की पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटा, तीन महिलाओं की हुई मौत व 25 महिला पुरुष हुए घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ मच गई। भारी भीड़ के बीच करीब 15 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ की सूचना के बाद तुरंत ही पुलिस और चार फायर टेंडर्स की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान अफरा- तफरी जैसी स्थिति हो गई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ से कई लोगों की जान चली गई। प्रयागराज  महाकुंभ जाने वाले लोगों के लिए रेलवे स्टेशन से दो स्पेशल ट्रेन चलाने की बात कही गई थी। हालांकि, इन ट्रेनों में देरी की वजह से स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगी। इसी दौरान भगदड़ में काफी लोग दब गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार भीड़ को नियंत्रित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

15 यात्रियों की बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज महाकुंभ के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही। इसी बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से स्थिति गंभीर हो गई। इस दौरान करीब 15 यात्रियों  की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसे आरोप लग रहे कि ट्रेनों के देरी से चलने के कारण हुई, स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

यह भी पढ़ें:-

👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *