चंबल आचरण
दतिया/भांडेर। नवरात्रि खत्म होने पर माता विसर्जन के लिए पुलिस विभाग भी पूरी सतर्कता के साथ विसर्जन स्थल पर तैनात रहा जिससे कोई अनहोनी होने से रोका जा सके। भांडेर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की पुलिस की सतर्कता देखने को मिली।
आपको बता दें कि भांडेर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोदन थाना के थाना प्रभारी सरनाम सिंह गोड़ अरक्षण भगवान सिंह , जीतेन्द्र आदि ,, पुलिस ऑपिसर ग्राम तैंडोत की पहुज नदी पर पूरी सतर्कता से उपस्थित रहे क्योंकि माता विसर्जन के दौरान अधिकतर अनहोनीया घट जाती हैं। जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन को नीचा देखना पड़ता है, लेकिन अधिकतर घटनाएं आम लोगों की जल्दबाजी के वजह से घर जाती हैं। आम लोगों की जल्दबाजी की वजह से कोई और घटना न घट जाए इसी को मद्देनजर रखते हुए गोदन थाना प्रभारी महोदय तैंडोत की पहुज नदी पर पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहे
