Sat. Sep 5th, 2026

पंचायत सचिव ने दी पत्रकार को जान से मारने की धमकी

ग्वालियर 27 जून। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार मै माफियाओं एवं भ्रष्टाचारियों द्वारा पत्रकारों को धमकियां देना व पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमला करना एक आम बात हो गई है, आए दिन मध्यप्रदेश में पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमले हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आखिर क्यों ?
आपको बता दें कि दिनांक 27/06/21 को शाम 6:30 बजे मोबाइल नंबर +918120829737 से पत्रकार शिव सिंह कुशवाह के मोबाइल नंबर 9399799677 पर फोन आता है और नाम पूछता है। जिस पर पत्रकार के द्वारा कहा जाता है कि हां मैं पत्रकार शिव सिंह ही बोल रहा हूं तो वह है अपने आप को जनपद पंचायत भितरवार की ग्राम पंचायत जौरा का सचिव नरेंद्र पांडे बताते हुए गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली और कहा कि तू जहां पर भी रहता है वहां से ही उठा लाऊंगा मुझे नरेंद्र पांडे कहते हैं तेरा पता भी नहीं चलेगा, जिस पर पत्रकार के द्वारा पूछा गया कि आप है कौन और ऐसा क्यों कह तो वह बोला कि आपने हमारी ग्राम पंचायत में आरटीआई लगाई हुई है क्या आप लोगों का यही काम है। जबकि पत्रकार शिव सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा में न ही कोई आरटीआई लगाई गई है और न ही किसी प्रकार का जौरा पंचायत से संबंध है, फिर भी दबंग पंचायत सचिव के द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई है। भृष्ट पंचायत सचिवों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का तनिक भी डर नहीं है।
उक्त सचिव के खिलाफ पत्रकार शिव सिंह के द्वारा शिकायत की जा चुकी है अब देखना यह है कि प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है या फिर एक पत्रकार फिर होगा भृष्ट पंचायत सचिव के द्वारा हमले का शिकार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *