ग्वालियर – पंजाबी परिषद समिति एवं सिख समाज के द्वारा बैसाखी का पर्व 16 अप्रैल की शाम 6:00 बजे माधव मंगलम पैलेस में मनाया जाएगा ।
कार्यक्रम में पंजाबी समाज से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
इस बार खालसा साजना दिवस के अवसर पर पूर्वा गुरद्वारा के दस्तार सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है ।इस अवसर पर समाज के बच्चों द्वारा गिद्दा भांगड़ा की प्रस्तुति दी जाएगी।
