Sat. Sep 5th, 2026

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल किए जाने पर पीड़ितों ने कि पुलिस अधीक्षक से शिकायत

               मामला भिंड जिले के मौ क्षेत्र का

भिण्ड जिले की मौ तहसील से एक ऐसा मामला निकाल के सामने आ रहा है जहां पर पति-पत्नी व एक अन्य व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है। जिसकी शिकायत पीड़ितों के द्वारा संबंधित थाने मैं की गई …लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा आज दिनांक तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे फरियादियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय की यहां न्याय के लिए गुहार लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मौ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम वर खेरिया निवासी हिम्मत सिंह कुशवाह, शिबू सिंह कुशवाह, बृजेश एवं देवेश की आपत्तिजनक तस्वीरें, सीमा देवी नाम की महिला व उसका पति एवं एक अन्य व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरस की जा रही है जिससे फरियादी व फरियादियों के परिजन मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं‌।जब उक्त मामले की शिकायत फरियादियों के द्वारा संबंधित थाना मौ में की गई तो मौ थाना प्रभारी महोदय के द्वारा आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे आहत होकर फरियादियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक भिंड से न्याय के लिए गुहार लगाई गई है।

अब देखना यह है कि फरियादियों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है या फिर इसी प्रकार मानसिक तनाव से गुजारते रहेंगे पीड़ित देखने के लिए जुड़े रहे चम्बल आचरण से

अगर सूत्रों की माने तो:-

वहीं अगर कुछ स्थानीय सूत्रों की माने तो महिला सीमा देवी उसका पति हाकिम सिंह व एक अन्य व्यक्ति के द्वारा इसी प्रकार कई लोगों को ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया जा चुका है। यह लोग एक सोची समझी चाल के तहत लोगों के परिजनों की सोशल मीडिया से तस्वीर प्राप्त करके उन्हें आपत्तिजनक तरीके से एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देते हैं और जो व्यक्ति इन लोगों की बातों में नहीं आते है तो इन लोगों के द्वारा ऐसी खिलौनी हरकत कर दी जाती है

यह भी पढ़ें:-
👉पुलिस हेड कांस्टेबल ने की पत्रकारों के साथ अभद्रता, मोबाइल छीना
👉प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *