Sat. Sep 5th, 2026

पात्रता पर्ची की समय सीमा में केवाईसी का कार्य पूर्ण करें- अरविंद सिंह माहौर 

वीरेंद्रकमार /मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़ – राज्य शासन के निर्देश अनुसार खाद्यान्न पर्ची धारक 30 अप्रैल तक केवाईसी कराने के आदेश जारी हुए हैं इसके तहत प्रत्येक खाद्यान्न पर्ची धारक को अपनी-अपनी केवाईसी करवाना अनिवार्य है इसके लिए सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने सबलगढ़ और कैलारस ब्लॉक के पीडीएस विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सत प्रतिशत समग्र ई केवाईसी लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिए ई केवाईसी के लिए पात्रता पर्ची धारी को आधार कार्ड और स्वयं का अंगूठा लगाना होगा इसके लिए सभी प्लानिंग के साथ कार्य करें यह कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करना है इस मौके पर फ़ूड अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे !

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *