ग्वालियर – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री स्व. शीतला सहाय जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैंसर पहाड़ी स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, डॉ. बीआर वास्तव, डॉ.नीरज शर्मा, ध्यानेंद्र सिंह, कमल माखीजानी, अरुण कुलश्रेष्ठ, देवेश शर्मा, समीक्षा गुप्ता, राकेश माहौर, बृजेंद्र सिंह जादौन, प्रमोद खंडेलवाल, कनवर मंगलानी, नवीन चौधरी, संजय सिंह कुशवाह, जयंत शर्मा, राजेश्वर राव, डॉ राकेश रायजादा, डॉ.अंजली रायजादा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, आकाशवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ, सुनीलवास्तव, वंदना उपाध्याय, सुनील मिश्रा, किशोर जैन सहित अनेक कार्यकर्ताण मौजूद रहे।
*कांग्रेस के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता*
ग्वालियर 08 अप्रैल। कांग्रेस के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पहुँच कर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के समक्ष चौधरी राकेश पाल, सुनीता पाल, मनोज पाल, संजय पाल एवं चतुर्वेदी समेत अनेक आदि ने
कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर केंद्र की भाजपा सरकार जन हितैशी योजनाएं चला रही है। उसका लाभ सभी लोगों को समान रूप से मिल हा है। इससे लोग प्रभावित हो रहे हैं। इससे अब दूसरी पार्टी के लोग उसे छोड़ करके भाजपा से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार कर रही है।