Sat. Sep 5th, 2026

प्रशासन का गैर जिम्मेदार रवैया स्कूल जाने वाले नोनिहॉल बच्चों के साथ कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

                         वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

जौरा 24 जून। जौरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भर्रा में भारी प्रशासन की भारी लापरवाही देखने को मिली है जिम्मेदार अधिकारी अभी तक मौका मुआयना तक करने नहीं पहुंचे हैं जबकि कलेक्टर अंकित अ स्थाना के द्वारा प्रशासनिक अधिकारीयो को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भारी वर्षा को देखते हुए पानी निकासी के उचित प्रबंध कराई जाए लेकिन कलेक्टर के आदेश को भी यहां अधिकारी ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे मामला भर्रा और सुजानगढ़ी के बीच में कुंवारी नदी का है जहां भर्रा गांव के कक्षा एक से आठ तक के बच्चे सुजानगढ़ी विद्यालय पढ़ने आते हैं जिनके पालक रपटा पर भारी पानी होने के बावजूद भी रास्ता पार करते हैं रपटा पर इतना पानी है और तेज बहाव भी है

जिसके चलते कभी भी बच्चों के साथ बहुत बड़ा हादसा हो सकता है ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि उक्त रपटा पर कुंवारी नदी में गेट लगा हुआ है गेट न खुलने के कारण रपटा पर भारी पानी निकल रहा है जिससे स्कूल जाने के लिए बच्चे निकलने को मजबूर होते हैं इसके अलावा और कोई विद्यालय जाने का रास्ता भी नहीं है अब देखना यह होगा की शासन प्रशासन स्कूल चले हम अभियान चला कर सभी को साक्षर बनाने का अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर बच्चों को सुविधाएं देने में नाकाम दिखाई दे रहा है

यह भी पढ़ें:-

👉एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने किया जल भराव का निरीक्षण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *