वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 19 जून। माधौगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत और आसपास बिजली की समस्याओं को लेकर किसान बरसात के मौसम में भी खुले आसमान के नीचे बिजली कंपनी के सबलगढ़ कार्यालय पर चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। बिजली कंपनी का कहना है कि जहां तक खराब लाइनों को बदलने का सवाल है उसका प्राकलन बनाकर हमने स्वीकृति के लिए भेज दिया है। हम समस्याओं को भी हल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बिजली कंपनी की स्थिति अत्यंत खराव है। सबलगढ़ में महाप्रबंधक बिजली कंपनी का प्रभार जोरा के यंत्री महोदय पर है। उससे भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। किसानों ने भी ठान लिया है कि जब तक किसानों की समस्याओं का निदान नहीं होगा तब तक उनका आंदोलन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जारी रहेगा। कल बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होंगे। बिजली कंपनी के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और कंपनी का पुतला दहन करेंगे। एसडीएम कार्यालय पर विज्ञापन देंगे। यह किसान नेताओं ने घोषणा की है।

आज धरने पर बैठने वालों में किसान सभा के वरिष्ठ नेता पूर्व जनपद सदस्य जगन्नाथ सिंह धाकड़, बनवारी लाल धाकड़, मातादीन धाकड़ और भौरु सिंह मुन्नालाल आदि प्रमुख रहे किसान नेताओं ने कहा है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा और इसे देशव्यापी किसान आंदोलन के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा

