दिनांक 12/ 05/ 2022 को बेटी शिक्षा मंच के अध्यक्ष डॉ राम सिया कुशवाहा ने अपनी पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी व परिवार के साथ अपनी 25 वी सालगिरह निशुल्क पाठशाला ऊंकार पुरा ग्राम पंचायत मानपुर बल्ला में मनाई गई जिसमें पाठशाला के बच्चो को फल वितरित किए ओर उन बच्चो के लिए शिक्षा की सामग्री भी वितरित की, साथ ही डॉ. रामसिया कुशवाहा ने कहा कि इन बच्चो की शिक्षा से सम्बन्धित हर वो जरूरत पूरी की जाएगी जिनसे वो अभी तक वंचित रहे हैं, बेटी शिक्षा मंच का नारा बुलंद करते हुए श्रीमती उर्मिला देवी कुशवाह ने कहा कि “पढ़ेंगी बेटियां, तभी तो आगे बढ़ेगी बेटियां” इसी श्लोगन पर बेटी शिक्षा मंच काम कर रही है, मंच हमेशा जमीन पर काम करने पर विश्वास करती हैं कुछ लोग दिखावा करते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, इस मौके पर वंश कुशवाह श्री भुवनेश्वर नाथ शिवकुमार सूरज छोटू भैया मानसिंह आदि उपस्थित रहे
