भिंड/ लहार 01 फरवरी 2022। को शासकीय माध्यमिक विद्यालय रहावली उबारी में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री भगवान दास दिवाकर ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया जिसके उपलक्ष में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया,विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लहार श्री कोमल सिंह परिहार एबम खण्ड श्रोत समंबयक लहार श्री शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ,संकुल प्राचार्य अजनार, श्री रघुनंदन सिंह और जानकी नंदन समाधिया की उपस्थिति में आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन संस्था में पदस्थ शिक्षक श्री अनिल शर्मा जी के द्वारा एबम आभार श्री राजकुमार सिंह के द्वारा किया गया, संकुल प्राचार्य अजनार श्री कुशवाह जी के द्वारा दिवाकर जी के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिवाकर जी सन 1995 में ग्राम रहावली संस्था पर आए थे और उनकी लगातार 26 वर्षों तक की सेवा इसी संस्था पर रही और उनका कार्यकाल सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा विदाई समारोह में प्रमुख रूप से शासकीय हाई स्कूल रहावली के प्राचार्य श्री बृजेश रावत जी,जन शिक्षक सन्तोष परिहार,इक्छा शंकर शर्मा,सन्तोष शिवहरे,वीरेन्द्र कुशवाहा, माताप्रसाद प्रजापति,नंद किशोर बोहरे,रामेश्वरम दयाल राठौर, नारायण शर्मा,धर्मेन्द्र दिवाकर गोविन्द दोहरे,और बहिन कुमारी प्रतिभा शर्मा सहित समस्त स्टाफ एबम ग्रामीण उपस्थित रहे
