आनंद सिंह कुशवाह
भिंड। भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन के दिन पर्यावरण को संतुलित रखने के मकसद से पुलिस व प्रशासनिक अफसरों द्वारा पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। गुरुवार के दिन रक्षाबंधन के अवसर पर जिले के कलेक्टर व एसपी द्वारा पौधे रोपे गए इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ.सतीश कुमार एस, एसपी शेलेन्द्र सिंह चौहान एव डीएसपी अरविंद शाह ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया इसके साथ ही जिले के समस्त पुलिस बल द्वारा आवासीय परिसर में थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पौधे रोपकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया
पौधे लगाएं, जिससे न पड़े कृत्रिम आक्सीजन की जरूरत
कोरोना महामारी के दौरान लोगों का आॅक्सीजन लेवल कम हो रहा है, जिससे उन्हें सिलेंडर के माध्यम से इसकी कमी पूरी करना पड़ती है। हर व्यक्ति को पौध रोपण करना चाहिए, जिससे पर्याप्त मात्रा में नेचुरल आॅक्सीजन मिलने से उन्हें कृत्रिम आॅक्सीजन की जरूरत ही नहीं पड़े।
डॉ.सतीश कुमार एस
कलेक्टर,भिण्ड
पौधे रोपकर उनकी देखरेख का संकल्प लें
हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधरोपण तो होता है, लेकिन लोग सिर्फ फोटो खिंचवाकर अपने फर्ज से इतिश्री कर लेते हैं, जिससे अधिकांश पौधे बढ़ने से पहले ही समाप्त हो जाते हैं। हर व्यक्ति को पौधा रोपने के साथ ही उसकी देखरेख का संकल्प भी लेना चाहिए। यह आवश्यक नहीं है, कि हम अधिक संख्या में पौधे लगाएं, बल्कि सीमित संख्या में पौधे लगाकर यदि उनकी ठीक तरह से देखरेख कर उन्हें पोषित किया जाए, तो हम पर्यावरण संतुलित में महत्ती भूमिका निभा सकते हैं।
शैलेन्द्र सिंह चौहान
एसपी, भिंड
यह भी पढ़ें
