वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 29 जून। मुरैना में पदस्थ ईई रूरल इंजीनियरिंग सर्विस (आरईएस) के श्री आर आर सुमन ने अपने देह को दान करने का एक अद्वितीय निर्णय लिया है।उन्होंने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में स्वेक्षा से देहदान का संकल्प पत्र सौंपा।आज श्री आरआर सुमन अपनी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं, और यह निर्णय उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।

आरआर सुमन के देह दान से चिकित्सा छात्रों को शिक्षा और प्रशिक्षण में मदद मिलेगी, साथ ही शोधकर्ताओं को नए अनुसंधान के अवसर प्राप्त होंगे। यह निर्णय समाज में जागरूकता बढ़ाने और मानवता की सेवा के प्रति प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर, हम उनकी लंबी और सफल सेवा को सलाम करते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं

