Sat. Sep 5th, 2026

                         वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो

मुरैना 05 सितंबर। दिनांक 5 सितम्बर 2025 को जिला मुरैना में शिक्षक सम्मान समारोह ई लाइब्रेरी मुरैना जीवाजीगंज में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा की गई । इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस एस तोमर एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री विजय प्रताप तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे । समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन ,पुष्पांजलि एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । इस अवसर पर मुरैना विकासखंडों से उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जो अपने अपने विद्यालयों में कर्तव्य पालन के साथ विकासखण्ड में भी सक्रिय रहते हैं। सम्मान पाने वालों में पोरसा विकासखण्ड से श्री धर्म सिंह तोमर प्रधानाध्यापक शा.प्रा. वि. पृथ्वीपुरा पोरसा, अम्बाह विकासखण्ड से श्री प्रमोद आरोलिया , मा. शि. शा. मा. वि. भड़ौली, मुरैना विकासखंड से संतोष शर्मा , पहाड़गढ़ विकासखंड से श्री मुरारी लाल धाकड़ प्र. प्राचार्य शा. उ. मा. वि. बर्रेड सबलगढ़ विकासखंड से श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा , प्राचार्य शा. हाईस्कूल गोंदोली हार है।

👉फसल गिरदावरी में तहसील कैलारस का पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान

    इस अवसर पर जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में प्रथम स्थान पाने वाले शिक्षक श्री राकेश कुमार शर्मा उ. मा. शि. शा.उत्कृष्ट उ. मा.वि. क्र.1 मुरैना एवं शिक्षिका श्रीमती कविता त्रिपाठी भी सम्मानित हुए । सभी को शॉल श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने उद्वोधन में कहा कि ” शिक्षक सम्मान वास्तव में समाज का सम्मान है क्योंकि शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य निर्माता हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार शर्मा उ.मा.शि. द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुरैना श्री एस एस तोमर द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:-

👉बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर चली गोलियां, पुलिस ने दोनों हमलावरों को किया 16 घंटे में गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *