नमो संघ ने राधा कृष्ण का पटका पहनाकर की राम की प्रतिमा भेंट
चंबल आचरण
भिण्ड/रमेश सिंह कुशवाह
भिण्ड। भारतीय नमो संघ संगठन मध्यप्रदेश के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिवस के अवसर पर देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले बुद्धिजीवी पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह का आयोजन रामाश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई।
इसके बाद उक्त पत्रकार बंधुओं को राधा कृष्ण का पटका पहनाकर भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया, उक्त सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से भारतीय नमो संघ के प्रदेशाध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश दीक्षित, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज तोमर,प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नरवरिया,प्रदेश प्रचारक सुधीर तिवारी ,एव पूर्व किसान मोर्चा के महामंत्री छोटू भदौरिया,एव भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अरविंद दुवे गुडडू ठेकेदार मौजूद रहे,
उक्त सम्मान समारोह में जिले के सभी बरिष्ठ पत्रकार बंधु मौजूद रहे, सम्मान समारोह के बाद संगठन विस्तार के तहत छोटू भदौरिया को सर्व सम्मति से भारतीय नमो संघ युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, इसके बाद नमो संघ के बरिष्ठ सभी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष छोटू भदौरिया को पुष्पमाला पहनाकर हर्ष व्यक्त किया।