Sat. Sep 5th, 2026

दुर्गा वाहिनी द्वारा नशामुक्त युवा फाॅर विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

                         वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 22 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी जिला मुरैना द्वारा आज नशामुक्त युवा फाॅर विकसित भारत विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मिलन पैलेस मुरैना में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मातृशक्ति विश्व हिंदू परिषद की सहसंयोजक श्रीमती सरोज सोनी जी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील चावला ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा वाहिनी की क्षेत्र संयोजक डॉ॰ प्रतिमा शर्मा, श्रीमती अर्चना सिकरवार प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत, प्रांत मंत्री श्री नवल भदौरिया, श्री धनराज सिंह विभाग प्रचारक मुरैना, श्री देवेंद्र भदोरिया संस्थापक धरती संस्था, श्री हरिओम गौतम अध्यक्ष रमन शिक्षा समिति, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ॰ संजय शर्मा एवं आचार्य प्रशांत विशेष रूप से उपस्थित थे।

       कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया, प्रथम सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथियों के उद्बोधन हुए तथा द्वितीय सत्र में पैनल चर्चा के माध्यम से नशामुक्ति विषय पर चर्चा की गयी । कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताये।

 इस‌ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में श्रीमती सरोज सोनी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और भारत की युवा शक्ति आज किसी न किसी प्रकार से नशे के दलदल में फसतें जा रही है। युवाओं को नशे के दलदल में जाने से रोकना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।

 कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देने हेतु उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई ।

   कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ रचना चौहान द्वारा किया गया एवं उपस्थित लोगों का आभार धर्मेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:-

👉सेवढ़ा-मौ रोड द्वारकाधीश मंदिर घाटी के पास बड़ा हादसा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *