वीरेंद्र कमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना। उत्तरप्रदेश सरकार के नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति का शिवपुरी जाते वक्त मुरैना रेस्ट हाउस में प्रजापति समाज ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। होमगार्ड मंत्री श्री प्रजापति आज सुबह शिवपुरी प्रवास पर जाते वक्त कुछ समय के लिए मुरैना विश्राम गृह पर रूके। इस दौरान प्रजापति सभा मुरैना के अध्यक्ष रामऔतार सिंह प्रजापति के नेतृत्व में समाज बंधुओं ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए विवेकानंद जी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर प्रजापति सभा के पूर्व अध्यक्ष भगवानदास प्रजापति, प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रजापति, सचिव लक्ष्मण सिंह प्रजापति, रामलखन प्रजापति,तुलसीराम प्रजापति, ग्रामीण अध्यक्ष उत्तम सिंह,रामलखन प्रजापति, राकेश फौजी,युवा प्रजापति सभा के अध्यक्ष ओमकार प्रजापति, पूर्व आरआई श्री रामनारायण गोले, रामपाल नेताजी, बालकृष्ण गोले, जीतू प्रजापति, रामबीर प्रजापति, गजराज प्रजापति, विष्णु प्रजापति, बाबू प्रजापति, केदार प्रजापति, राजू प्रजापति एलआईसी, भीमसेन प्रजापति, बृजेश प्रजापति, लवकुश प्रजापति, मोनू प्रजापति, मुकेश गोले आदि मौजूद रहे।