Fri. May 23rd, 2025

लाड़ली बहनों व मासूम बच्चियों के उत्पीडन, दुष्कर्म एवं सामूहिक दुराचार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

                            वीरेंद्र कुमार मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 18 अप्रैल। मुरैना महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण मंजू सिकरवार एवं शहरी अध्यक्ष नजमा खान ने समस्त महिला कार्यकर्ताओं के साथ अनुविभागीय अधिकारी मुरैना को मध्य प्रदेश में हो रहे महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ उत्पीडन, दुष्कर्म एवं सामूहिक दुराचार की घटनाओं को लेकर ज्ञापन दिया।

 मंजू सिकरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में विगत 15 वर्षों से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं, परन्तु मध्यप्रदेश में लाडली बहनों समेत मासूम बच्चियों के साथ उत्पीड़न, दुष्कर्म एवं सामूहिक दुराचार की घटनाएँ निरन्तर हो रही हैं।

👉पात्रता पर्ची की समय सीमा में केवाईसी का कार्य पूर्ण करें- अरविंद सिंह माहौर

महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों में मध्यप्रदेश नंबर वन बनने में लगा हुआ है, मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों समेत मासूम बच्चियों के साथ हो रही उक्त घटनाएँ शर्मनाक है, ये घटनाएँ मानवता और अन्य समाज के लिए कलंक हैं।

महिला कोंग्रेस मध्यप्रदेश में लाडली बहनों एवं मासूम बच्चियों के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न एवं दुष्कर्म की घटनाओं का पूर जोर विरोध करती हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते आपकी जिम्मेदारी बनती हैं, कि आप लाडली बहनों एवं मासूम बच्चियों के साथ हो रही उक्त घटनाओं पर रोक लगवाएं ताकि मध्यप्रदेश में महिलाएं और मासूम बच्चियों अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।

मध्यप्रदेश में महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ होने वाले उत्पीड़न की घटनाएँ बंद नहीं हुई तो महिला कॉंग्रेस भविष्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जन आन्दोलन करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *