Sat. Sep 5th, 2026

                भानसिंह कुशवाह/लहार संवाददाता 

लहार 22 जुलाई। हल्का पटवारी के अंदर में काम करने वाले सर्वेयरों के द्वारा आज दिनांक 22 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम एसडीएम लहार को ज्ञापन सोपा गया। लोकल यूथ महासंघ मध्य प्रदेश के द्वारा एसडीएम लहार को दिए गये ज्ञापन में बताया गया है कि हम लोकल यूथ सर्वेयर की नियुक्ति प्रत्येक पटवारी हलका ग्राम में डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु माह जुलाई 2024 में शासन के आदेश क्रमांक MPLRS/DCS/KH-2024/189 अनुसार एम पी भू अभिलेख पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन हुई थी। हम सभी लोकल यूथ (सर्वेयर) ने शासन द्वारा प्रदाय कार्य डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2024, रबी 2025, जायद 2025, फॉर्मर आई ही, आरओआर केवाईसी पूरी तत्परता एवं ईमानदारी से विकट परिस्थितियों के बावजूद भी समय मीमा में पूर्ण किया है और भविष्य में भी शांसन द्वारा प्रदाय कार्य को पूरी तत्परता एवम पारदर्शिता के साथ पूर्ण करेंगे परंतु हम लोकल यूथ हमारे रोजगार की अनिश्चितता के अभाव में मानसिक एवम आर्थिक रूप से संकटग्रस्त हैं हम इन्सेंटिव के आधार पर अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ है।

लोकल यूथ महासंघ मध्य प्रदेश मांगें:-

1- लोकल यूथ को नियमित रोजगार एवं मानसिक मानदेय दिया जाए

2- प्रत्येक लोकल यूथ को नियुक्ति लेटर जारी किया जाए

3- लोकल यूथ को राजस्व सहायक का दर्जा दिया जाए

4-डिजिटल करो पी सर्वे के प्रत्येक मौसम में लोकल यूथ की नमी नियुक्ति की प्रथा को खत्म किया जाए एवं लोकल युद्ध को बिना किसी ठोस करण के व किसी कारण से न हटाया जाए

ज्ञापन देते समय निम्न पदाधिकारी रहे मौजूद:-

लोकल यूथ महासंघ के द्वारा दिए गए ज्ञापन समय अम्वरीश कौशिक जिला अध्यक्ष, आशीष चौहान, भूपेंद्र कौरव, संदीप गौतम, नेहा कुशवाह, भान सिंह कुशवाह, प्रशांत सेन, अभिषेक दोहरे, शिवम सिंह, प्रदीप कौरव, धर्मेंद्र, लालाराम, दीपू चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार, कृपाल सिंह बुंदेला, शिवम यादव, रवि शाक्य, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

यह भी पढ़ें:-

👉 क्या सेवड़ा अनुभाग का अतरैटा थाना चल रहा है प्राइवेट व्यक्तियों के भरोसे ? संदिग्ध युवक की कमर में लगा वायरस सेट थाना प्रभारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *