वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना। दिनांक 17 जून 2025 को विकलांग बल द्वारा दिव्य शक्ति टेलेंट शो का आयोजन मुरैना जिला मुख्यालय पर स्थान टाउन हॉल जीवाजी गंज मुरैना में पहली बार किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंचासिन विकलांग बल के उपप्रधान हेमंत सिंह कुशवाह जी, समाज सेवी दीपेश बौद्ध जी व पत्रकार दीपक कुमार बौद्ध उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया।

तत्पश्चात मंचासिन अतिथियों का मालार्पण कर स्वागत किया गया।उक्त कार्यक्रम का संचालन विकलांग बल मुरैना जिले के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह एडवोकेट द्वारा किया गया जिसमें भारत के संपूर्ण राज्यों से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विकलांग साथी आए हुए हैं। उन्होंने मॉडलिंग, डांसिंग व सिंगिंग में आए हुए एक से बढ़ कर एक पार्टिसिपेंट लोगों ने अपना अपना टेलेंट दिखाया।

उक्त कार्यक्रम रात्रि 11:30 बजे तक चला कार्यक्रम के अंत में समस्त मंचासिन अतिथियों के द्वारा पार्टिसिपेंट लोगों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला प्रशासन व जन सहयोग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। जिला सचिव नागेंद्र खरे ने उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए समस्त मंचासिन,पार्टिसिपेंट, आम जनता व समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

