वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो
मुरैना 07 जनवरी। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे ’’कॉलेज चलो अभियान’’ के तहत शासकीय महाविद्यालय कैलारस द्वारा प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलारस में सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान प्रभारी श्री दर्शन गिरी गोस्वामी द्वारा विद्यालय के सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नवीन शिक्षा निति एवं महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया व शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कॉलेज चलो अभियान के सदस्य डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी द्वारा महाविद्यालय में एन.एस.एस एवं मैधावी योजना के बारे में बताया और सभी छात्राओं को गाँव की बेटी छात्रवृत्ति योजना व शासन की विभिन्न छात्रवृति योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। सेमीनार में विद्यालय के सभी छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव शुक्ला, श्री आशू शुक्ला और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा


