तहसीलदार बी. एस. बघेल रहे मुख्य अतिथि
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 25 जून 2025। शासकीय महाविद्यालय कैलारस में संविधान हत्या दिवस जागरुकता के रूप में मनाया गया इस अवसर पर 25 जून 2025 को छात्रों के द्वारा आपातकाल पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कई छात्र छात्राओ ने भाग लिया 25 जून 1975 से लेकर मार्च 1977 तक के अत्याचार एवं आपातकाल को याद करके लोगों की रूह काप गई थी लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया कई ने तो जेल में पूर्ण यातनाओं के चलते दम तोड़ दिया तो 1975 के बारे में आज विस्तृत चर्चा हुई और शासन के आदेशानुसार अमृतकाल,एनआईसी,इन पर भेजी गई मूवी भी दिखाई गई

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय कैलारस में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रुचि गुप्ता द्वारा इस कार्यक्रम की रुरेखा तैयार की गई तथा अन्य विद्यालयों के साथ ही यह कार्यक्रम जनपद पंचायत के सभा ग्रह मैं डॉ धर्मेंद्र धाकड़ की अध्यक्षता में भी यह कार्यक्रम रखा गया जिसमे विकाश खंड शिक्षा अधिकारी, ने इस पर अपने विचार प्रस्तुत किये जिसमे मुख्य अतिथि मैं तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल के द्वारा सभी को आपात काल से जागरूक रहने को बोला गया की सविधान के नियमो को नहीं तोड़ना चाहिए राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा नेहा जाटव ने अपने विचार व्यक्त किए जिसमें निबंध प्रितियोगिता में संजना कुशवाह प्रथम रही,आकाश धाकड़ और पंकज द्वितीय रहे,वहीं निशा जाटव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, महाविद्यालय कार्यक्रम में डॉ शिवचरण,डॉ राजीव शर्मा, डॉ प्रवीण विक्टोरिया।

डॉ रामेंद्र परमार, डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ देवेंद्र जाटव ,डॉ ममता सोनी, श्री दर्शन गिरी गोस्वामी सुश्री प्रियंका साहु, श्रीमती शिल्पी अग्रवाल ,श्री टैलेंट सिंह निगम ,आशु शुक्ला अमित शर्मा यशवंत राठोर उपस्थित रहे/और छात्र छात्राओ में काजल, ,आकाश,पंकज,रॉ खी,निशा,नेहा,संजना,हिमांशी,एवं अनेक छात्र उपस्थित रहे तथा जनपद कार्यक्रम में बिकाश खंड अधिकारी सभी शासकीय विद्यालय के सभी प्राध्यापक और उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

