Sat. Sep 5th, 2026

शासकीय माध्यमिक विधालय ओडपुरा मे सरपंच अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर15 अगस्त।आजादी के अमृत महोत्सव ,75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विधालय ओडपुरा विकास खण्ड घाटीगांव( बरई) जिला ग्वालियर मे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत ओडपुरा के सरपंच श्री अशोक सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि एवं श्री गोविंद सिंह गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता विधालय के प्रधानाचार्य श्री सरदार सिंह यादव ने की इस शुभ अवसर पर  समस्त छात्र छात्राओं ने ग्रामवासियो तथा सरपंच एवं विधालय के स्टाफ के साथ प्रभातफेरी निकाली  इसके बाद विधालय प्रांगण में मुख्य अतिथि श्री अशोक सिंह गुर्जर  द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया एवं शिक्षकों ने अतिथियों का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया इस अवसर श्री लक्ष्मी नारायण जाटव ने विधालय की विभिन्न समस्याओं से सरपंच को अवगत कराया।

सरपंच एवं मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विधालय की विभिन्न समस्याओं जैसे  पेयजल ,बाउंड्रीबाल ,इंटरलोकिंग टाइल्स तथा सडक बनवाने इत्यादि का समाधान करने का आश्वासन दिया साथ ही मिडिल स्कूल को हाई स्कूल तक उन्नत कराने का प्रयास करने की भी बात कही ।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की प्रस्तुति दी तत्पश्चात बच्चों को पुरस्कार वितरण, मिष्ठान वितरण किया गया तथा बच्चों के लिए स्वसहायता समूह के द्वारा विशेष रुचिकर भोजन  कराया गया। अंत में श्री राकेश धाकड़ शिक्षक द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री लक्ष्मी नारायण जाटव द्वारा किया गया ।इस अवसर पर सरपंच अशोक सिंह गुर्जर, गोविंद सिंह गुर्जर, सरदार सिंह यादव ,लक्ष्मी नारायण जाटव, राकेश धाकड़, रजनी वर्मा, मीरा पाल,कृष्णा देवी, संगीता सिंह,बाबूलाल मांझी, सुनीता विश्वकर्मा  एवं समस्त छात्र,छात्राऐं तथा सैंकडों ग्रामवासी उपस्थित थे।

 यह भी पढ़ें        
     

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *