160 किमी की पैदल यात्रा के दौरान जगह जगह किया स्कूल शिक्षा सामग्री का वितरण
भिण्ड 07 नवम्बर। शिक्षा की अलख जगाने एवं लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर निकाली गई पैदल यात्रा 160 किमी की दूरी तक करने के पश्चात शनिवार को राष्टपिता महात्मा ज्योतिबाराव फुले गरीब आवास मछंड में समापन हो गया।
👉मानसिक प्रताड़नाओं के चलते युवक ने की जीवन लीला समाप्त
बता दें कि शिक्षा चेतना जनसंवाद पैदल पैदल यात्रा का प्रारंभ 29 अक्टूबर 2024 को हुई थी जो कि पाँच दिन की यात्रा पूरी करने के पश्चात 02 नवम्बर 2024 को समाप्त की गई।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले शिक्षा केन्द्र ग्वालियर से यात्रा शुरू की गई थी जिसका मूल उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है बता दें कि आजादी के इतने साल गुजर जाने के बाद भी लोग आज तक शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं हो पाए हैं।आलम यह है कि ग्रामीण अंचल में आज भी बच्चे शिक्षा से दूर हैं इसी को लेकर समाजसेवियों द्वारा यह यात्रा निकाली गई थी इतना ही नहीं इस यात्रा के दौरान समाजसेवियों ने न सिर्फ गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया बल्कि बच्चों में शिक्षा से संबंधित सामग्री भी वितरण की।

👉 कारखाना चलाने के एवज में टेरर टेक्स न देने पर व्यापारी पर चलाई गोली,बाल बाल बचा
समाजसेवियों के द्वारा बताया गया की हमारी यह यात्रा राजनैतिक,धार्मिक,जातिगत यात्रा नहीं थी देश के बालकों, पालकों, को शिक्षा के प्रति जन-जन को जागरूक करना एवं विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) का निर्माण संकल्प यात्रा था।जिससे हमारा भारत देश शिक्षित विकसित प्रगतिशील समृद्धशाली शक्तिशाली बनें एवं गरीबो को शिक्षा की जानकारी देते हुए समाज सेवियों ने यह यात्रा का समापन 02 नवंबर 2024 को मछण्ड़ में किया
शिक्षा चेतना जनसंवाद पैदल यात्रा में इनकी रही अहम भूमिका
शिक्षा चेतना जनसंवाद पैदल यात्रा में 160 किलोमीटर की दूरी तय कर लोगो को जागरूक करने वालों में मुख्य रूप से विनोद भारती शिक्षक एवं युवा समाज सेवी मछण्ड़,शिवप्रताप कुशवाहा शिक्षक एवं संचा0महात्मा ज्योतिवाराव फुले एकेडमी जवासा,डा0संजीव कुशवाह शिक्षक एवं पशु-चिकित्सक प्रतिनिधि सिकरी जागीर,बाबूलाल कुशवाह अस्सी बिघा खातेदार लोटमपुरा,भगवान सिंह कुशवाह फुले करियावली,करने सिंह कुशवाह प्रोपर्टी मैनेजर ग्वालियर,वीरपाल कुशवाह विचारक लहार,सुनील कुशवाह प्रोपर्टी डीलर,राजकुमार कुशवाह टूर एंड ट्रेवल्स संचालक मछरिया,राजेश कुशवाह शिक्षक एवं एडवोकेट लोटमपुरा,बृजेश कुशवाह प्रसिद्ध गायक एवं मार्वल ठेकेदार बड़ौनी,अशोक कुशवाह प्रभारी प्राचार्य असहोना,आकाश कुशवाह शिक्षक मिहोना,संतोष कुशवाह शिक्षक बौहरा,वीर सिंह कुशवाह कारें पुरा,जगतपाल कुशवाह चांदौख,भारत कुशवाह मिहोना यह सभी समाज सेवी मौजूद रहे।

