Sat. Mar 22nd, 2025

सदन से सड़क तक किसानों व अंतिम छोर के व्यक्ति की लड़ाई जारी रखेगी कांग्रेस:मानसिंह

भिंड। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन व पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह की सहमति से भिंड जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा की अनुशंसा से प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा गजेंद्र सिंह भदोरिया को किसान कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया,वही प्रदेश सचिव आशीष भारद्वाज को बनाया गया।इतना ही नहीं नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। इन सब के मनोनयन पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को प्रेस वार्ता बुलाई गई।जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर नवनियुक्त किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने शासन प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ प्रदेश सरकार एवं प्रशासन छलावा कर रहा है।वही  भदौरिया ने कहा कि किसानों की खाद समस्या एवं बाजरा खरीदी किसानों की समय पर नही की गई तो कांग्रेश किसानों की लड़ाई सड़कों पर लड़ने का काम करेगी।
 भाजपा  नहीं चाहती की अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले लाभ:मानसिंह
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने बताया की सदन में सर्व सहमति से 27 परसेंट पिछड़ा वर्ग आरक्षण के साथ चुनाव होने का संकल्प पारित होने बाद भी चुनाव की स्थिति जस की तस बनी हुई है इससे स्पष्ट होता है मौजूदा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है  जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही पिछड़ों और दलितों वह अंतिम छोर के व्यक्ति की लड़ाई लड़ने का काम किया है भाजपा की अनदेखी का  जवाब आने वाले समय में जनता के द्वारा इनके खिलाफ सड़कों पर उतर कर दिया जाएगा।इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की ओर से कोई जन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाती है तो भाजपा के पेट में दर्द होता है और वह आचार संहिता का हवाला देकर चुनाव आयोग में शिकायत के लिए पहुंच जाती हैं जबकि कांग्रेस सिर्फ जनसमस्याओं और किसानों की समस्याओं को लेकर जिले भर में कार्य कर रही है। वही भाजपा नेता तंबू लगाकर रात दिन आर एस एस के शिविर लगाकर बैठे रहते हैं अगर बैठना है तो किसानों की समस्याओं को लेकर अगर तंबू लगाएं आज किसान परेशान हैं नौजवान परेशान हैं आमजन परेशान हैं।इस ओर भाजपा का कोई ध्यान नहीं है तथा प्रशासन के द्वारा भाजपा के  लिए सारे नियम और कानूनों को दरकिनार कर दिया जाता है। इस दोहरी नीति वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कांग्रेस रोड़ों पर उतरेगी
 नवनियुक्त कांग्रेस किसान अध्यक्ष ने लगाए पटवारी एवं रजिस्टार पर गंभीर आरोप
नवनियुक्त कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया ने मेहगांव में पटवारियों एवं रजिस्ट्रार पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप लगाया लगाते हुए बताया कि इनके खिलाफ शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी एवं कर्मचारियों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से ये आम जनता का खून चूसने का काम कर रहे हैं।इस अवसर पर राहुल भदौरिया, राहुल सिंह कुशवाह, डॉ राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी,आशीष भारद्वाज, संदीप मिश्रा, ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू  भारौली,राम हर्ष सिंह भारौली, ममता मिश्रा, रेखा भदौरिया, रीना चौहान, गोविंद शाक्य सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *