वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 24 जून। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को प्राप्त 11 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश हैं उसी क्रम में सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने जनसुनवाई के दौरान 35 आवेदन कर्ताओं को सुना जनसुनवाई में नामांतरण बटवारा विद्युत राशन पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए जिनको बारी-बारी से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए कुछ आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया जनसुनवाई के दौरान नाले एवं नालियों की सफाई और कहीं जल भराव ना हो जिससे आमजन को परेशानी न हो इसके निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए जनसुनवाई के दौरान कैलारस तहसीलदार विश्राम बघेल सहित कैलारस एवं सबलगढ़. के सभी विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे


