भान सिंह कुशवाह/लहार संवाददाता
भिण्ड 23 नवंबर। समता स्टूडेंट्स फेडरेशन की एमजेएस कॉलेज भिण्ड एवं हॉस्टल इकाई की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व इंजीनियर वीरू धनोलिया एवं जिला अध्यक्ष मनीष नागर के निर्देशानुसार कॉलेज और हॉस्टल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा इकाई अध्यक्ष सोनू सागर द्वारा की गई।
संगठन ने शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले, प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत साहब कांशीराम तथा महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की विचारधारा से प्रेरित होकर शिक्षा के प्रसार, विद्यार्थियों के अधिकारों, सामाजिक समानता और जागरूकता के उद्देश्य से कार्यकारिणी का गठन किया है।

घोषित कार्यकारिणी में सोनू चौधरी एवं विवेक सिंह को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह एवं विवेक कुमार को महासचिव, अमित कुमार एवं विकास को सचिव, संजू को कोषाध्यक्ष, शनि शेखर को मीडिया प्रभारी तथा अचल को वॉलेंटियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजय कुमार एवं अजय कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष सोनू सागर ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मिशन को आगे बढ़ाने, विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में शिक्षा, समानता और भाईचारे की भावना मजबूत करने के लिए सभी सदस्य निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
समता स्टूडेंट्स फेडरेशन की इस नई कार्यकारिणी के गठन से कॉलेज एवं हॉस्टल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

