Tue. Mar 18th, 2025

समाजसेवी लायक सिंह कुशवाह ने,बाढ़ पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री

समाजसेवी लायक सिंह कुशवाह ने,बाढ़ पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री
भिंड/ लहार 11 अगस्त 21। ग्वालियर चंबल संभाग में आई बाढ़ से हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। कई परिवारों के पास तो खाने तक की भी सामग्री नहीं बची। इस बीच समाजसेवियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की जो मदद की जा रही है वह काबिले तारीफ है क्योंकि समाजसेवियों द्वारा तुरंत बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता की जाने लगी थी। लेकिन शासन केवल मदद करने के नाम पर अभी भी ढिंढोरा पीट रहा है। अभी तक कई परिवारों के पास शासन की मदद के रूप में एक दाना भी नहीं पहुंचा। लेकिन समाजसेवियों ने पीड़ितों की जो मदद की उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है।
आपको बता दें कि ग्वालियर चंबल-संभाग में सर्व समाज की सेवा के लिए तत्पर तैयार रहने वाले श्री लायक सिंह कुशवाह जी के द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद हेतु खाद्य सामग्री 10किलो आटा 2.5आलू  2 किलो शक्कर 2 किलो चावल 1 किलो सरसो का तेल  2 किलो अरहर की दाल 1 kg नमक व मिर्च मसाला के अलावा ₹100 नगद प्रति परिवार को सहायता दी जा रही है। आज दिनांक 11/08/21 को भी समाजसेवी लायक सिंह कुशवाहा जी के द्वारा ग्राम बरहा-62 गिरवासा -150  अजनार -149- धौर्य-125 एवं पररांच-50 म़े  पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरण कर आर्थिक मदद की गई। समाजसेवी लाल सिंह उर्फ लायक सिंह के साथ में कथा सरपंच इंदल सिंह कुशवाहा, रहवाली सरपंच उदय सिंह कुशवाहा, मंडी अध्यक्ष ग्यारसीराम  कुशवाहा, शिव सिंह कुशवाहा (बब्बा) लहार, डॉक्टर लाज्याराम कुशवाह अमायन, राजाराम वकील बरहा, बैजनाथ कुशवाह मिहोना, ठकुरी अध्यक्ष मिहोना, अखिलेश कुशवाह लहर रमेश सरपंच असवार,उमेश कुशवाह मिहोना, बटनलाल नेताजी बीपोरसा,नरेश कुशवाह पोरसा,
बलवान कुशवाह रहवली,देवेंद्र कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, योगेंद्र भारती आदि उपस्थित रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *