अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशबाह ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषण देते हुये मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशबाह ने कहा आज हम ऐसे महामानव की जयंती मना रहे हैं जिसने पार्टी की स्थापना एक छोटे से पौधे के रूप में की थी जो आज एक विशाल वटवृक्ष बन गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाखन सिंह यादव मंण्डल अध्यक्ष किसान मौर्चा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हमेशा कहा करते थे कि किसी राष्ट्र या राज्य का विकास करना है तो सबसे पहले हमें अंत्योदय की परकल्पना करनी पड़ेगी क्योंकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को अगर यह महसूस होगया कि मेरा विकास हो रहा है तो आप यह मान कर चलिए वह राज्य वह राष्ट्र उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर है कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुल्तान मौर्य ने किया ओर अंत मे आभार प्रगट मंण्डल उपाध्यक्ष बबली यादव ने किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सज्जन सिंह यादव पूर्व मंण्डी अध्यक्ष पंचम जाटव बिध्याराम जाटव बीरेन्द यादव राजू मिश्रा मंण्डल महामंत्री कोमल यादव शुभम राठौर सोनू खां उदय सिंह जाटव सोरब कुशबाह रामू कुशबाह मिडिया प्रभारी दीपक यादव रामकेश गुर्जर रघुराज गुर्जर मुरारी यादव डां बेताल गोड डां सुनील गोयल अमित गुर्जर अबधनारायण शर्मा डां नाथू यादव नरेन्द कुशबाह डां मलखान गोयल साहिद खां आदि कार्यकर्ता मौजूद
चंबल आचरण
भिण्ड ब्यूरो/ रमेश सिंह कुशवाह
मौं भारतीय जनता पार्टी मंडल मौं द्वारा जनसंघ के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 66 बूथ केंद्रों पर सेवा एवं समर्पण दिवस के रूप में कार्यकर्ताओ द्वारा मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण किए एंव बिद्रा आश्रम पर भी फल बितरण किये गए इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव व मंडल उपाध्यक्ष एंव कार्यक्रम के प्रभारी रामख्तयार गुर्जर मौजूद थे