Sat. Sep 5th, 2026

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कांचमील 118 मरीजों की 

ग्वालियर 03 नबम्बर। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में स्वस्थ यकृत मिशन अभियान चलाया गया था जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 30 वर्ष से अधिक उम्र के महिला/ पुरुषों की जांच की गई थी जिसमें चिन्हित किए गए लीवर ( यकृत ) मरीजों की फाइब्रो स्केन मरीजों की जांच की जा रही है। जिला स्वास्थ अधिकारी -2 एवं एनसीडी के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 03/11/2025 सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव के मार्गदशन में एवं धर्मेंद्र किरण वर्मा वार्ड पार्षद 17 एवं संस्था प्रभारी डॉ. अशुतोष आर्य की उपस्थिति में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कांचमील 118 मरीजों की फाइब्रो स्केन मशीन के द्वारा जांच की जाकर उन्हें आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया गया।

जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया ने बताया कि यह सुविधा स्वस्थ यकृत मिशन के तहत् चिन्हित हुए मरीजों को ग्वालियर की शासकीय अस्पतालों के क्षेत्रांतर्गत आने वाले मरीजों को समय-समय पर सूचना देकर शिविर लगाकर दी जायेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर जिले के लीवर (यकृत) मरीजों के लिए यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है जिन मरीजों को स्वस्थ यकृत मिशन के तहत लीवर की बीमारी के लक्षण चिन्हित हुए हैं वह अपने पास की शासकीय अस्पतालों में शिविर की जानकारी हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि यह जांच की प्रक्रिया सतत् आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-

👉70 वें म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई प्रदर्शनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *