Sat. Sep 5th, 2026

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में फायरिंग में 3 लोगों की मौत

न्यूर्याक  – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक न्य व्यक्ति घायल हो गया। प्राधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस वजह से की गई और इस घटना में कितने लोग शामिल थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों को तीन लोगों के शव मिले। उनके नाम जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को घटनास्थल पर एक बंदूक मिली है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या इसी बंदूक से गोलीबारी की गई थी। प्राधिकारियों ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *