Sat. Sep 5th, 2026

आपदा से निबटने के लिए कार्य योजना बनाए , पानी का निकास सुनिश्चित करे ताकि जल भराव न हो एस डी एम अरविंद सिंह माहोर

                       वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 04 जून। कलेक्टर मुरेना अंकित अस्थाना जी द्वारा जिले की बैठक में दिए निर्देश के पालन में आज तहसील कैलारस में अनुविभागीय अधिकारी सबलगढ़ अरविंद सिंह माहोर ने आपदा प्रबंधन की बैठक की जिसमें तहसीलदार कैलारस विश्राम सिंह बघेल। जनपद।नगर परिषद , राजस्व विभाग सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं ग्राम पंचायती के सरपंच सचिव मौजूद रहे। बैठक में एस डी एम अरविंद माहोर ने  समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून आने वाला हे ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पानी के निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि जल भराव नहीं हो एवं समस्त विभाग निर्माण विभाग उनके अधीनस्थ पुलियाओं के दोंनो तरफ स्पष्ट साइन बोर्ड लगवाए जाना सुनिश्चित करें।कहीं भी जल भराव की समस्या न हो

इसके लिये समस्त चोक नाले-नालियों की सफाई करवाना,समस्त सीएमओ सुनिश्चित करें। पुराने तालाब या नहर के आसपास कोई अतिक्रमण न हो उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नाले, नालियों के सफाई कार्य की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें:-

👉खबरों में लगाये गए सभी आरोप निराधार हैं – सुधीर सक्सेना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *