रेखा कुशवाह/दतिया
दतिया 31 जुलाई। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार का नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अपनी पीठ खूब थप था ले लेकिन वास्तविकता तो यह है कि प्रदेश की किसी भी नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण करके देखा जाए तो नगर पालिकाओं के स्थानीय निवासी नरक का जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर वासियों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दतिया जिले के अंतर्गत अंतर्गत आने वाली नगर पालिकाओं में से सबसे बदतर स्थिति में इंदरगढ़ नगर पालिका को देखा जा सकता है यहां पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता की फरियाद सुनने वाला नहीं है इंदरगढ़ निवासियों के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को भी समस्याओं को लेकर आवेदन भी दिए जा चुके हैं लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती है

जबकि साफ सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहा है फिर भी इंदरगढ़ नगर की हर गली, मोहल्ला कीचड़ से भरा रहता है।
अब देखना यह है कि क्या वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा नगर पालिका इंदरगढ़ के निवासियों की समस्याओं को सुना जाता है या फिर इसी प्रकार नरक का जीवन जीते रहेंगे इंदरगढ़ निवासी

