मौं भारतीय जनता पार्टी मंडल मौं के कार्यकर्ताओं ने आज नगर के गोलाम्बर पर स्तिथि राष्ट्रपिता महात्मा महात्मा गांधी की जयंती मनाई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशबाह एवं विशेष अतिथि के रुप में गांधी जयंती कार्यक्रम के प्रभारी एंव युवा मौर्चा अध्यक्ष बकील यादव एवं सोमबीर सिबहरे उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशबाह ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरा कर रहे हैं महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान के संदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में एक जन अभियान बना दिया।
हम सब कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलना है गांधी जी ने जिस प्रकार अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलवाई उसको हम सब देशवासी भूल नहीं सकते सच्चे अर्थों में वो एक राजनेता नहीं वह एक संत थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं ।कार्यक्रम के अंत मे बच्चो को फल वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजू मिश्रा ने किया एवं अंत में आभार प्रगट रामख्तयार गुर्जर ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री सुल्तान मौर्य कोमल यादव सोनू खां शुभम राठौंर रामू कुशबाह डा बेताल गोड दीपक यादव बबली यादव रघुराज जिरबई डां सुनिल गोयल आदि कार्यकर्ता स्वच्छ्ता अभियान में शामिल थे।
