भिण्ड। विगत दिनों पहले खीरी लखीमपुर में किसानों की हुई निर्मम हत्या को लेकर किसानों का समर्थन करने पहुंची कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर परेड चौराहे पर 4 अक्टूबर शाम 07 बजे सोमवार को पुतला दहन किया।
बता दें कि खीरी लखीमपुर में तत्कालीन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में किसानों की हत्या के आरोपों को लेकर किसानों का समर्थन करने पहुंची जहां पर उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया बल्कि पुतला दहन कर यूपी पुलिस एवं यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने कहा कि पहले से ही तीन कृषि काले कानून लागू करके किसानों को सताया जा रहा था जिस का विरोध करने वाले किसानों के साथ क्रूरता एवं तानाशाही कर हत्या की जा रही है।किसानों का समर्थन करने वालों को हिटलर शाही के चलते गिरफ्तार किया जा रहा है कहने को तो भारत में हर इंसान को अपनी बात कहने का पूर्ण अधिकार है लेकिन भाजपा की तानाशाही शासन के कारण आज किसान अपनी बात को कह नहीं पा रहा है। जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा कि किसानों के साथ इस प्रकार की बर्बरता निंदनीय है। अगर प्रियंका गांधी से माफी नहीं मांगी गई तो पूरी कांग्रेस किसानों के समर्थन में और तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर होगी। जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपने मद में भूल चुकी है कि भारत देश कृषि प्रधान देश है बावजूद इसके किसानों की हत्या की जा रही है। इस घटना को लेकर पूरे भारत में भाजपा के प्रति विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह भाजपा जो किसानों के साथ अत्याचार कर रही है वही किसान आने वाले वर्षो में इसका जवाब उनको देगी। इसके लिए भाजपा तैयार रहे। आने वाले समय में कांग्रेस भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
इस आंदोलन में आशीर्वाद शर्मा,रॉकी तोमर, अशोक गुप्ता ,गुड्डा जैन,इरशाद अहमद संदीप मिश्रा,रेखा, देवेंद्र सिंह राजावत धीरेंद्र यादव,ममता मिश्रा अरविंद सोनी, चंद्रपाल सिंह परिहार,दीपू दुबे,रतन चंद जैन,अनीस कुरैशी विजय दैपुरिया, विनीत शर्मा, शिवम सैंथिया, राजवीर खन्ना सर्वेश कुशवाह सत्यपाल,संतोष त्रिपाठी हर नारायण,अमित शिवहरे, वेद प्रकाश श्रीवास्तव,भागीरथ सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
