Sat. Sep 5th, 2026

अधिकारियों ने शीघ्र बिजली चालू कराने का दिया आश्वासन

                          वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़ 15 अप्रैल। ग्राम माधौगढ़, खेड़ा कलां ,आसनपुर की बिजली सप्लाई गत 8 दिनों से बंद है। पीने के लिए पानी के लिए भी ग्रामीण जन मोहताज है। लूशन की फसल पूरी तरह सूख रही है, करोड़ों का किसानों का नुकसान हो गया है। बार-बार मांग करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो रही है। यहां तक कि ग्राम वासियों ने खुद पैड की डालियां काटकर बिजली के लिए रास्ता बनाया है। फिर भी बिजली चालू नहीं हुई है। जिसके चलते आक्रोषित किसान सैकड़ो की संख्या में जनसुनवाई के दिन कार्यपालन यंत्री कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने अधिकारियों का घेराव करते हुए नारेबाजी की और ज्ञापन दिया। अधिकारियों ने शीघ्रातिशीघ्र लाइट चालू करने और अन्य समस्याओं का निदान करने का लिखित में किसानों को आश्वासन दिया है। इस मौके पर किसानों के बीच में बोलते हुए मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा है कि बिजली की सप्लाई नहीं होने से किसानों की फसल तवाह हो रही है। स्थित अत्यंत खराब है पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने की किसानों से अपील की है। इस मौके पर किसान सभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गयाराम सिंह धाकड़ ने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष आगे बढ़ाने सब स्टेशन खुलवाने बिजली की लाइन बदलबाने के संघर्ष के लिए आगामी दिनों में डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन की तैयारी करने की अपील की।

इस दौरान किसान नेता पूर्व जनपद सदस्य जगन्नाथ सिंह धाकड़ ने भी किसानों को संबोधित किया। किसानों ने 02 घंटे तक कार्यालय के दरवाजे पर धरना दिया। जब कनिष्ठ यंत्री द्वारा शीघ्र बिजली चालू करने एवं अन्य समस्याओं का निराकरण करने का लिखित में आश्वासन दिया तब जाकर धरना और आंदोलन की कार्यवाही समाप्त की गई। इस आंदोलन का नेतृत्व सर्वश्री भौरूलाल धाकड़, मातादीन धाकड़, दाताराम, मांगी लाल, नरेश शाक्य, रघुपति, माधो शाक्य, रवी धाकड़, हेमराज धाकड़, आदि ने किया।

किसान नेताओं ने यह संकल्प लिया है कि यदि समस्याओं का यथोचित समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में “डेरा डालो घेरा डालो” आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-

👉दुकान पर खड़े दो लोगों पर ,दबंगों ने एक राय होकर लोहे के सरिया एवं लाठियों से बोला हमला ,पुलिस ने चार लोगों पर किया मामला दर्ज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *